जितेंद्र वाणी, नानपुर
अलीराजपुर जिले के नानपुर में गुरुवार को शाम को सिकलसेल से पीड़ित 24 वर्षिय महिला सारिका की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की एक 20 माह की लड़की भी है उक्त महिला को नानपुर स्वास्थ्य केंद्र में बुखार आने पर परिजन ले गए थे उसके बाद उसे जिला मुख्यालय पर से दाहोद रेफर किया गया। जहाँ से एक दिन ईलाज के बाद अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया।
