नानपुर से जितेंद्र वाणी
आलीराजपुर जिले के नानपुर में एक दूल्हे द्वारा तीन दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लेने की खबर चर्चाओं में चल रही है। इसी कड़ी में पहले वाली पत्नी नान बाई पिता मगन जो ग्राम खरपई गांव की रहने वाली है। उसकी तीन लड़की व एक लड़का है। वह और अन्य दो पत्नियां मिलकर एक साथ एक थाली में भोजन करती है।इन दुल्हनों के माता पिता भी इस शादी से बहुत खुश है।
