भगोरिया हाट को लेकर पुलिस सख्त: अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर 

आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना परिसर में रविवार शाम आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी राजेश डावर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ग्राम रक्षा समिति, प्रेस क्लब के सदस्यों, सरपंचों, पटेलों और मुस्लिम समाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। बैठक के दौरान विशेष रूप से आगामी भगोरिया हाट को लेकर चर्चा की गई, जिसमें थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर गलत फोटो या वीडियो साझा कर अफवाह फैलाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.