बे-मौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि ने क्षेत्र में मंचाया कोहराम 

0

शान ठाकुर, पेटलावद 

सोमवार शाम क्षेत्र में अचानक बे-मौसम बारिश एवं ओलावृष्टि होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में खेतों में मोजूद गेंहू-चना की खड़ी फैसले नष्ट हो गई है।

किसानों के अनुसार क्षेत्र में फसले ओलावृष्टि और बारिश के कारण खेतों में गिर चुकी है और फसले नष्ट हो गई है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की कई महीनों की मेहनत पर पानी फिर चुका है। बारिश और ओलावृष्टि होने से किसान काफी परेशान है, रायपुरिया, बनी, बोलासा, सेमरोड, झकनावदा सहित पेटलावद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों द्वारा मांग की गई है कि प्रशासन किसानों के खेतों का मुआयना करें और किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.