पुलिस थाना नानपुर में नवीन आपराधिक कानून की जानकारी देने रखी कार्यशाला

May

जितेंद्र वाणी, नानपुर

1 जुलाई से सम्पूर्ण भारत में नवीन आपराधिक कानून 2023 लागू हो गया है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के आदेश एवं ऐस डी ओ पी श्री नीरज नामदेव के निर्देश पर नए कानून के लिए जागरूकता कार्यक्रम स्थानिय ग्राम पंचायत भवन में नानपुर पुलिस थाना द्वारा आयोजित किया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मुकेश कनासिया थाना प्रभारी नानपुर द्वारा की गई। नवीन आपराधिक कानून पर प्रस्तुतीकरण थाना प्रभारी द्वारा दिया गया और नए प्रावधानों, नागरिकों के अधिकारी, महिलाओं, बच्चों के लिए विशेष प्रावधानों, साक्षी संरक्षण योजना, पीडित के अधिकारों तथा संगठित अपराधी, न्याय प्रणाली में सूचना प्रौद्योगिकी के समावेश के विषय में अवगत-काराया।

कार्यक्रम में संपूर्ण थाना क्षेत्र के सरपंच पटेल,जनप्रतिनिधिगण ,गणमान्य जन,पत्रकार उपस्थित थे । नवीन कानून से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान भी थाना प्रभारी श्री कनासिया  द्वारा किया गया। कार्यक्रम को पत्रकार प्रदीप क्षीरसागर ने संबोधित करते हुए कहा कि नवीन- अपराधिक कानून  को देश की न्यायिक व्यवस्था में मिल का पत्थर साबित होगा । नए कानून को अपनाना देश की वर्तमान वास्तविकताओं को दर्शाता है। भारतीय लोकाचार और संस्कृति को प्रतिबिंबित करने के लिए इन कानूनों का नाम बदला गया है।

आज  जिले के समस्त थानों पर विद्युत साज-सज्जा की गई है। जिला पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार अन्य तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में पुलिस थाने से स उ नि  दिनेश अवासिया, स उ नि  नरसिंह सेंचा, प्रधान आरक्षक मनोज महिकाल, महिला प्रधान आरक्षक लता मंडलोई, आरक्षक धनसिंह कनेल सहित स्टाफ,पंचायत के पंच, स्टाफ व अनेक कर्मचारी भी उपस्थित थे।अंत में नानपुर सरपंच श्रीमति सकरी समरथ सिंह मौर्य ने आभार व्यक्त किया।