पिकअप और बस में हुई भिड़ंत में दो युवक घायल

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर थाने के आगे पेट्रोल पंप के सामने आलीराजपुर से इंदौर जा रही निजी बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों वाहन आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पिकअप सवार दोनों घायल युवकों को नानपुर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना शाम 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.