नानपुर में भीषण आग से लाखों की कटलरी जलकर राख

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर 

आलीराजपुर जिले के नानपुर स्थित गांधी तिराहा परिसर में कल देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यहाँ पंचायत के बीस दुकानों वाले कॉम्प्लेक्स में स्थित अन्नपूर्णा चाट सेंटर के गोडाउन में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। संचालक ओमप्रकाश वाणी के अनुसार, ग्रामीणों ने उन्हें देर रात धुआं निकलने की सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे।

आग इतनी भयावह थी कि गोडाउन में रखी लाखों रुपये की कटलरी और अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई। गनीमत रही कि स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग को पास की दुकानों में फैलने से रोक लिया। सूचना मिलते ही नानपुर पुलिस और सरपंच पति समरथ सिंह मौर्य घटनास्थल पर पहुंचे। मौर्य ने पीड़ित व्यवसायी को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है, जिसकी जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.