नानपुर में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने स्वामी विवेकानंद स्कूल के गेट के सामने स्थित जुवान सिंह देवड़ा के घर को निशाना बनाया। देवड़ा ने बताया कि कल दोपहर उनके दो लड़के कुक्षी गए थे, पत्नी स्कूल गई थीं और वे खुद सोंडवा ब्लॉक में सचिव के पद पर कार्यरत होने के कारण बाहर थे। सीसीटीवी फुटेज में देखने पर पता चला कि घटना दोपहर की है। चोर घर का मेन गेट और सभी दरवाजे तोड़कर बेडरूम तक जा पहुंचे। चोरी में पूजन के चांदी के सिक्के और नकदी पार कर दी गई। सीसीटीवी वीडियो में चोरों को मेन गेट से अंदर जाते हुए साफ देखा जा सकता है। नानपुर पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेश डावर ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.