जितेंद्र वाणी, नानपुर
क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और तेज रफ्तार में वाहन चलाकर राहगीरों के लिए खतरा पैदा करने वाले ‘छपरी’ बाइकर्स पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल ही में नानपुर पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने शहर के मुख्य चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर उन युवाओं को रोका, जो बेतरतिब ढंग से बाइक चला रहे थे। मौके पर ही इन चालकों को उनकी गलती का एहसास कराया गया और सार्वजनिक रूप से दंडित किया गया, ताकि भविष्य में वे ऐसी लापरवाही न दोहराएं।
