आलीराजपुर जिले के नानपुर मे खट्टाली रोड पर ईंट से भरा टेक्टर अनियंत्रित होकर युवक दिलीप पिता भूरसिंह के ऊपर पलट गया, जिससे उसकी मौत हो गए।
उक्त युवक त्योहार मनाकर घर जा रहा था घर के सामने हादसा होने से परिजनों का रों रों क़र हाल बेहाल हो रहा है। उक्त युवक ड्रायवरी का काम करता था अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पिता होटल पर काम करके अपनी रोजी रोटी चलते है। उक्त युवक कि शादी भी हो चुकी थी दो बच्चे भी है। उक्त मामले कि रिपोर्ट नानपुर पुलिस ने दर्ज क़र जांच मे लिया है।