गोशाला की गायों को गो ग्रास खिलाकर टीकाकरण किया गया

May

जितेंद्र वाणी, नानपुर

गौ वंश रक्षा वर्ष पर्व मनाया जाने हेतु  अलीराजपुर जिले की सबसे बड़ी गौशाला श्री पंडित कमल किशोर नागर द्वारा संचालित गोपाल गौशाला  नानपुर  मे आज मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के आदेश अनुसार  मध्य प्रदेश की सभी गौशालाओं में गौ वंश रक्षा वर्ष मनाए जाने हेतु संबंध में आदेशित का गोपाल गौशाला में प्रातः 10:00 पालन किया गया।

29 जून 2024 शनिवार शीतला अष्टमी  के पावन अवसर पर  सभी गौ माता को गो ग्रास एवं हरि चरी  एवं टीकाकरण किया गया   पशु चिकित्सा  ( उपसंचालक  )     जीएस सोलंकी एवं ब्लॉक अधिकारी डॉक्टर  आर एन बेरवा  डॉ विजय रावत एवं लाल सिंह दिनेश बघेल की टीम द्वारा टीकाकरण किया गया एवं गौ माता पूजन एवं गो ग्रास सभी गो माता को खिलाया गया। इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष कैलाश चंद्र जी परवाल एवं मनीष कुमार हीरालाल वाणी  ( गो एवं गोशाला  उत्थान संघ के जिला अध्यक्ष ) एवं वरिष्ठ सीताराम जी वाणी  जितेंद्र कैलाशचंद्र वाणी विजय वाणी अंतिम वर्मा एवं गौशाला के सभी  कर्मचारी उपस्थित थे।