जितेंद्र वाणी, नानपुर
करीब एक माह से घरों घर कचरा कलेक्शन के लिए वाहन नहीं आ रहा था। इस कारण लोग जगह-जगह कचरा फेंकने लगे थे। गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे थे। इस समस्या को झाबुआ-आलीराजपुर लाइव ने प्रमुखता से उठाया। इसके बाद जिम्मेदार हरकत में आए और कचरा वाहन फिर से घरों घर कचरा कलेक्शन करने आने लगा।
