आलीराजपुर से प्रयागराज की धार्मिक यात्रा कर लौटे यात्री

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर से राठौर बस सर्विस की तीन बसें जिसमें करीबन 95 यात्री 27 जनवरी को आलीराजपुर विशाल पेट्रोल पंप से प्रयागराज के लिए बसें रवाना हुई थी। 10 दिवसीय यात्रा में प्रयागराज, अयोध्या, चित्रकूट, काशी विश्वनाथ, मेहर माता मंदिर, बागेश्वर धाम एवं कुबरेश्वर धाम सीहोर के सभी यात्रियों ने धर्म लाभ लिया। इस यात्रा में आलीराजपुर ,जोबट, आम्बूआ, नानपुर, कुक्षी, डेहरी, मनावर एवं धामनोद के यात्री शामिल हुए थे। आज दिनांक 5 फरवरी को यात्रा पूर्ण कर सभी यात्री आलीराजपुर सकुशल पहुंचे। सकुशल यात्रा पूर्ण होने पर सभी यात्रियों ने राठौर बस मालिक राजेश राठौर एवं गाड़ी के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.