नकबजनी की सनसनीखेज घटना के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार 

0

आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक रघुवंशसिंह द्वारा बताया गया कि फरियादी रविन्द्रसिह पिता नटवरसिह भाटी उम्र-72 साल निवासी डॉन बास्को रोड माता जी मंदिर के पीछे आलीराजपुर ने थाना कोतवाली आलीराजपुर पर रिपोर्ट किया कि दिनांक 07.02.2026 की शाम करीबन 04.00 बजे के आसपास मै, मेरी पत्नि रंजना भाटी, पुत्र मिथुन से मिलने एवं उसके घर पर रहने के लिये इन्दौर गये थे । इन्दौर से वापस आलीराजपुर अपने घर आये तो घर पर दाहिने तरफ गली का दरवाजा खुला हुआ व उसकी चटकनी टुटी हुई थी । फिर पुत्र मिथुन के कमरे की अलमारी का ताला भी टुटा था, अलमारी मे रखा मेरी पत्नि का सोने का हार सेट का बोक्स पलंग पर खाली पडा था जिसको चैक किया तो बोक्स मे रखे सोने का गले का हार- 01 नग, कान के सोने की लटकन-02 नग, सोने का लॉकेट, चाँदी की पायल, चाँदी के कडे, चाँदी की बिछिया नही मिले, कोई अज्ञात व्यक्ति घर के दाहिने तरफ का दरवाजे की चटकनी तोडकर चुराकर ले गया है ।

• फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 91/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । कस्‍बे मे हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल व एसडीओपी अलीराजपुर श्री अश्वनी कुमार के निर्देशन में आरोपी की धरपकड हेतु थाना प्रभारी कोतवाली आलीराजपुर निरीक्षक सोनू सितोले के नेतृत्‍व एक टीम गठित की गई ।

                  गठित पुलिस टीम के द्वारा अनुसंधान के दौरान घटना स्थल के आसपास व कस्बे में लगे सीसीटीव्ही कैमरों का सूक्ष्‍मता से निरीक्षण करते एवं मुखबिर सूचना पर संदेहियों को पुलिस गिरफ्त में लेकर मनोवैज्ञानिक रूप से पूछताछ की गई। आरोपी 01. दीपक उर्फ अन्ना पिता मदन हजारिया उम्र 18 वर्ष निवासी आषाडपुरा, 02. संजय उर्फ बाबा उर्फ नाना पिता सेकू बामनिया भील उम्र 19 वर्ष नि. ताड गली आलीराजपुर व 03. मजानसिंह उर्फ मदन पिता बलराम सोलंकी उम्र 26 वर्ष नि. आषाडपुरा आलीराजपुर द्वारा दिनांक-18.02.2026 को उक्त चोरी करना स्‍वीकार किया तथा आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये सोने का गले का हार- 01 नग करीब ढाई तोला, कान के सोने की लटकन-02 नग, सोने का लॉकेट, चाँदी की पायल, चाँदी के कडे, चाँदी की बिछिया व एक मोबाईल, कुल मश्रुका करीबन 5,10,000/- रुपये के बरामद करने मे सफलता प्राप्‍त हुई है।

            उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सोनू सिटोले थाना प्रभारी कोतवाली, उनि मुकेश कनासिया, सउनि अरूण राठौर, सउनि रामकुमार यादव, सउनि लक्ष्मण देवडा, प्रआर सुनिल डुडवे, प्रआर फुंदी चौहान, आर गंगाराम, आर सुमित, आर दिनेश, आर अकरम मैडा, आर राजेन्द्र, आर रमेश निंगवाल, आर राजेश, आर संतोष, आर मुकेश, आर प्रकाश,आर सुरत, आर जितेन्द्र व सायबर सेल प्रआर दिलीप, आर प्रमोद, आर नागरसिंह, आर संदीप व आर राहुल का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.