देश की सीमा पर 20 वर्ष सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए कलेश, नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया

May

आलीराजपुर। जिले के छोटे से गांव रामसिंह की चौकी के रहने वाले अन्तरसिंह कलेश देश की सीमाओं पर 20 वर्षों तक सेवा करने के बाद अपने पद से 30 जून 2024 को सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद अपने गृह गाँव लौटे जिनका आलीराजपुर नगर में भव्य स्वागत किया गया। आगमन पर परिवार के सदस्यों, नगरवासियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया भी किया गया। साथ ही टंट्या मामा गाता पर माल्यार्पण कियास। इसके बाद स्वागत रैली दोप: 2 बजे से शहर में निकाली गई। टंट्या मामा चौराहे से नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निवास स्थल फतेह क्लब के सामने सम्पन्न हुई।