विजय मालवी की रिपोर्ट
सोमवार को दोपहर तीन बजे जोबट विधायक श्रीमति सुलोचना रावत ने जोबट डोही नदी पर निर्माणाधीन पुल का अवलोकन किया। कार्य अपूर्ण होने पर गहन नाराज़गी व्यक्त की।
विधायक ने पुल के अवलोकन के दौरान देखा की पुल घटिया बना है और कार्य अपूर्ण होने पर तत्काल प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई एवं कमिश्नर पवन शर्मा एवं ज़िला कलेक्टर राघवेंद्र सिह से भी दूरभाष पर चर्चा की एवं पुल का कार्य तत्काल पूर्ण करवाने की पहल की। अवलोकन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राहुल इमानवेल भाजपा पूर्व ज़िला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल उपाध्यक्ष अमृतलाल राठौड़ नगर पंचायत के पार्षद गण पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष संजय वाणी , तरुण जैन ,रशिदा शेख़ , फ़रीद , रमेश मेहता जोबट मंडल अध्यक्ष रमेश डावर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि भूपेन्द्र सहित बड़ी संख्या में विभिन्न भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
