Trending
- जोबट मंडल अध्यक्ष बने नरेंद्र मंडलोई, भाजपा ने जारी की सूची
- एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई
- मोदी सरकार का बजट गरीब किसान, युवाओं और महिलाओं को समर्पित – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया
- नानपुर के पास सड़क हादसा: बल्कर की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल, मामला दर्ज
- आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति में रिश्वत मांगने का आरोप, महिला बाल विकास विभाग के बाबुओं पर सवाल
- जोबट में तेज रफ्तार बाइक का कहर: मां-बेटे को मारी टक्कर, डेढ़ साल का बच्चा घायल
- शहीद चंद्रशेखर आजाद की समाधि स्थल पर अखंड दीपज्योति, राष्ट्रीय अधिवेशन होगा
- CAIT की राणापुर तहसील इकाई का हुआ गठन : पंकज जागेटिया अध्यक्ष, धर्मेश जैन बने महामंत्री
- कैंसर रोगियों को चिकित्सकीय सहायता के साथ भावनात्मक व सामाजिक सहायता आवश्यक : डॉ खुशी शर्मा
- नन्हीं मुस्कानों के लिए बढ़े हाथ : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने निजी खर्च से बच्चों को बांटे कपड़े
अलीराजपुर जिले की अंतिम छोर पर एवं झाबुआ के समीप अलीराजपुर जिले का ग्राम बोरी के डॉक्टर अमित दलाल एवं स्टॉफ के कर्मचारी का क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ठ कार्यो के लिए जिला मुख्यालय पर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त होने बोरी के ग्रामीणों में हर्ष एवं जिला के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का आभार माना है। बोरी के प्रकाश गांधी एवं जयंलीलाल जैन ने बताया कि डॉक्टर अमित दलाल जब से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पदस्थ हुए हैं, इस क्षेत्र के लिए लगातार मुख्यालय पर रहकर स्वास्थ्य सेवा दी है, जो प्रशंसनीय है। गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय के खेल मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिसमे बोरी डॉक्टर अमित दलाल, सहयोगी आशा पारम चौहान एवं एएनएम रमिला ढाकिया को प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। डॉ. दलाल ने क्षेत्र के 36 गांवों में निरंतर किया। इसके पूर्व कलेक्टर शेखर वर्मा ने रक्तदान शिविर में डॉ. अमित दलाल के कार्यों से इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने यह तक कहा था कि डॉ.दलाल जैसे और अधिकारी-कर्मचारी मिल जाए तो अलीराजपुर जिले को प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। डॉ. दलाल के साथ सहयोगी आशा पारम चौहान, एएनएम रमिला ढाकिया को यह सम्मान जिला पंचायत अध्यक्षा अनिता चौहान, विधायक नागरसिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल, कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ अनुग्रह पी, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेन के, सीएमएचओ प्रभाकर नानावरे द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।