जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा

0

जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा

आलीराजपुर। विधानसभा सत्र के दौरान जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी और एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की कमी का गंभीर मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में पर्याप्त डॉक्टरों की उपलब्धता न होने से मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है, वहीं एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की कमी के कारण कई आवश्यक ऑपरेशन भी प्रभावित हो रहे हैं।

विधायक ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द अस्पतालों में डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों की नियुक्ति कर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर इलाज मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.