आलीराजपुर। जैन समाज ने जैन तीर्थ सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाने का विरोध किया है। समाजजनो ने बताया विश्व भर के जैन समुदाय की प्रमुख आस्था के केंद्र श्री सम्मेद शिखरजी तीर्थ को झारखंड सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय वन मंत्रालय ने वन्य जीव अभ्यारण घोषित कर पर्यावरण पर्यटन तथा अन्य गैर धार्मिक गतिविधियों की अधिसूचना जारी की है।
