अलीराजपुर। जिला जेल अलीराजपुर के सजायाप्ता बंदियो को फर्नीचर बनाने के कार्य में लगाया जाएगा। इस संबंध में जेल विभाग ने हाल ही मे जेल मे फर्नीचर कार्य कराने की स्वीकृति प्रदान की है। कैदियों द्वारा जेल में तैयार किये गये फर्नीचर आयटम को जेल विभाग द्वारा निर्धारित दरो पर बिना निविदा बुलाए क्रय किये जाने हेतु मप्र भण्डार क्रय तथा सेवा नियम 2015 में एक नवीन उपनियम जोड़कर यह प्रावधान किया है। जेल मे फर्नीचर उद्योग प्रारंभ कराने हेतु आज जेल अधीक्षक आरसी आर्य ने कलेक्टर शेखर वर्मा के समक्ष प्रस्ताव रखा था जिस पर उन्होंने स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्य प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए सभी विभागों को परिपत्र जारी कर जेल से फर्नीचर मरम्मत कराने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार नवीन फर्नीचर बनवाने के निर्देश भी दिये। इस दौरान सहायक आदिवासी आयुक्त जेएस डामोर द्वारा अपने कार्यालय के लिये सोफासेट एवं कार्यालय टेबल बनाने के लिए कार्यादेश भी दिया गया। जेल में फर्नीचर का कार्य प्रारम्भ होने से कैदियों को रोजगार के अवसर मिलेगें और जेल से रिहा होने के उपरांत अपना स्वयं का काम धंधा शुरू करने में सक्षम हो सकेंगे। कलेक्टर शेखर वर्मा द्वारा जेल अधीक्षक आर्य को यह भी सुझाव दिया कि जिले में खजूर के पेड़ बहुतायत है, जिनका उपयोग झाड़ू बनाने के लिए किया जाता है। जिला जेल में जो कैदी झाडू बनाने का कार्य जानता हो या कैदियों को झाड़ू बनाने के लिए प्रशिक्षित करके झाडू बनाने का कार्य भी कराया जाना चाहिए।
Trending
- राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ भगोरिया
- आगजनी में 15 लाख का नुकसान, मंत्री एवं सांसद ने परिवार को भरपूर मदद का आश्वसन देते हुए सहयोग करने को कहा
- नानपुर भगोरिया में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग—सैकड़ों कांग्रेस नेता-पदाधिकारी रहे उपस्थित
- सिविल अस्पताल पेटलावद में सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
- उदयगढ़ भगोरिया में युवा मोर्चा का अनोखा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की हाथ से बनी पेंटिंग व हनुमान जी का गोटा
- सिरवी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया होलिका दहन का डंडा रोपण
- पेटलावद पुलिस की सख्त कार्यवाही -बदनावर-पेटलावद स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम करने वाले 42 व्यक्तियों के विरुध्द किया मामला दर्ज
- छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया
- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया
- अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर चौराहे का नाम करण हुआ