जनपद सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी सुरेश गामड़ का सड़क हादसे में निधन

0

 रितेश गुप्ता @थांदला

थांदला जनपद में सहायक ग्रेड 3 पद पर कार्य कर रहे हैं कर्मचारी सुरेश गामड़ का थांदला पेटलावद मार्ग के बीच में ग्राम सेमलपाडा में सड़क दुर्घटना के दौरान दुखद निधन हो गया है। सुरेश गामड़ रोजाना पेटलावद से थांदला जनपद पंचायत में अप-डाउन करते थे। साथी कर्मचारियों ने बताया कि उनके पिता माल सिंह गामड़ का भी इसी तरह 2013-14 में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था जिनकी मृत्यु के उपरांत इनकी भी नियुक्ति अनुकंपा में हुई थी। सुरेश गामड़ के निधन से सभी जनपद कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.