छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल

0

आलीराजपुर। एकलव्य आवासीय विद्यालय, आम्बुआ के छात्र-छात्राओं द्वारा लगातार दूसरे दिन भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। जब छात्र आरटीओ कार्यालय के समीप पहुंचे और स्थिति गंभीर होती दिखाई दी, तब युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे।

पटेल ने सबसे पहले छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनका मनोबल बढ़ाया। तेज धूप और थकान से परेशान बच्चों के लिए उन्होंने तुरंत केले और पानी की व्यवस्था करवाई, जिससे छात्रों को राहत मिली और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।

इसके पश्चात पटेल ने प्रशासनिक अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने एसडीएम से चर्चा कर प्रशासन और विभाग के बीच समन्वय बनाया तथा स्पष्ट रूप से कहा कि छात्रों की समस्याओं का शीघ्र एवं न्यायपूर्ण समाधान किया जाए।

स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुष्पराज पटेल ने अपने निजी विद्यालय पटेल पब्लिक स्कूल की दो बसें तत्काल बुलवाईं, ताकि छात्रों को पैदल वापस न लौटना पड़े। उनके इस सराहनीय निर्णय से सभी छात्र-छात्राओं को सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक हॉस्टल तक पहुंचाया गया।

पूरे घटनाक्रम के दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल की सक्रियता, संवेदनशीलता एवं नेतृत्व क्षमता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस अवसर पर आदिवासी विकास युवा परिषद के जिला अध्यक्ष नानसिंह कनेश, सोनू वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रितेश चौहान एवं राकेश चौहान भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.