शिक्षण को रोचक बनाने के लिए लगाई प्रदर्शनी: खेल-खेल में शिक्षा पर जोर

0

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला 

पीएम श्री कन्या हाईस्कूल छकतला विकास खण्ड सोण्डवा में प्रति वर्षानुसार शिक्षण कार्य को रोचक बनने के उद्देश्य से सहायक शिक्षण सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई।जिसमें सभी कक्षाओं की शिक्षण सामग्री सम्मिलित की गई।

छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा बनाई गई सामग्री से बच्चों को किस तरह से आसानी से समझाया जा सकता है उसका समावेश किया गया। सभी शिक्षण सामग्री आकर्षक तरीके से तैयार की गई थी। साथ ही खेल खेल में शिक्षण के लिए सामग्री का उपयोग किया जावेगा। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य छितुसिंह बामनिया, सीएसी अरविंद तोमर, विक्रम सिंह डावर,जगदीश ठकराव जबरसिंह बारिया, चन्द्रभानु सिंह चौधरी, सुनिता चौंगढ़, इकराम सिंह रावत, अंसुल वाघेला विनेश भयड़िया इतेश भयड़िया आदि एवं संस्था की छात्राओं का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.