लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक ने किया पीएमश्री स्कूल छकतला का अवलोकन

0

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला 

लाईट हाउस स्कूल पीएमश्री शासकीय कन्या हाई स्कूल छकतला का अवलोकन लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल से सहायक संचालक प्रवीण मण्डलोई एवं जिला शिक्षा आलीराजपुर से एडीपीसी श्री रामानुज शर्मा के द्वारा किया गया ।

निरिक्षण के दौरान संस्था संचालित वार्षिक परीक्षा , टीएलएम सामग्री , आईसीटी लेब , स्मार्ट कक्षाएॅं , शैल्फी पाईंट , एटीएल लेब , ग्रीन स्कूल , स्वच्छता , संस्था आकर्षक पुस्तकालय , पीटीएम मिटिंग परीक्षा परीणाम एवं अन्य कार्य का अवलोकन किया । साथ संस्था के शिक्षकों के साथ बैठक लेकर विस्तृत चर्चा कर मार्गदर्शन दिया ।श्री मण्डलोई सर के द्वारा संस्था में किये जा रहे नवाचार एवं परीक्षा परीणाम के लिए संस्था के सभी बच्चों एवं शिक्षकों की प्रशंसा की । इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य छितुसिंह बामनिया जिला शिक्षा कार्यालय के भायसिंह सौलंकी, डुमसिंह सौलंकी , संस्था के शिक्षक मोहनसिंह कनेश , विक्रमसिंह डावर , देवेन्द्र डावर , चन्द्रभानुसिंह चौधरी , जगदीश ठकराव, जबरसिंह बारिया ,इकरामसिंह रावत , राहुल अवास्या , सुनिता चौंगढ़ , अंसुल वाघेला , विनेश भयड़िया , इतेश भयड़िया , निधि भयड़िया एवं बच्चु भाबर उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.