बिहार चुनाव में NDA की जीत पर छकतला में BJP कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

0

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल छकतला के कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत पर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करने के लिए जोरदार आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गोविंद अवासिया, नरींग मोदी, जनपद उपाध्यक्ष विक्रमसिंह भयडिया, उषानसिंह गरासिया, सरपंच सुरेश ठकराला, और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जश्न मनाने वालों में गमता तोमर, सुनील वाघेला, जोगेंद्र सस्तियां, मदन पंवार, सुभाष, पियुष, लिलु, राहुल, राजेश, महेश, अंबालाल रावत, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने एकजुट होकर इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.