पत्नी द्वारा बेटे को मोटरसाइकिल रुपये देने से नाराज पति ने की पत्नी की हत्या

0

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला 

थाना बखतगढ़ पुलिस ने ग्राम मथवाड़ में हुई हत्या के प्रकरण मे आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 28 मार्च 2026 की शाम करीब 07:00 बजे ग्राम मथवाड़ (भाला फलिया) में मृतिका रायलीबाई (45 वर्ष) अपने घर के बाहर अपनी बेटियों के साथ बैठी थी। इसी दौरान उसका पति खुमानिया पिता चिपा गेदरिया शराब के नशे में घर पहुँचा। जब रायलीबाई ने उसे शराब पीने पर टोका, तो विवाद बढ़ गया। विवाद का मुख्य कारण यह था कि आरोपी खुमानिया ने गुजरात में मजदूरी कर मकान बनाने के लिए 50,000 रुपये एकत्रित किए थे, लेकिन उसकी पत्नी रायलीबाई ने वे रुपये अपने बेटे को मोटरसाइकिल खरीदने के लिए दे दिए थे। इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपी ने घर की छत में पड़ी खाटीया की इसला (लकड़ी) उठाकर अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने भागती हुई रायलीबाई के सिर और छाती पर लकड़ी से जोरदार प्रहार किया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। मृतिका की पुत्री रेमा की सूचना पर थाना बखतगढ़ में अपराध क्रमांक 46/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बखतगढ़ निरीक्षक संतोष सिसौदिया के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तत्परता से घेराबंदी की और दिनांक 29 मार्च 2026 को आरोपी खुमानिया को सकरजा रोड के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम की भूमिका: इस सराहनीय कार्रवाई और आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी में निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मुख्य भूमिका रही:

• निरीक्षक संतोष सिसोदिया (थाना प्रभारी, बखतगढ़)

• उप निरीक्षक राहुल चौहान (चौकी प्रभारी, छकतला)

• सउनि ज्ञान सिंह पाल, सउनि अमरसिंह जूनवाल, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकगण: आर. 232 उदलिया, आर. 134 तुलसीराम, आर. 262 प्रेम पंचोली, आर. 111 मुनसिंह, आर. 248 इंदर सिंह, आर. 307 मोतीलाल चौधरी एवं आर. 317 पूंजा ठाकुर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.