नर्मदा लिंक परियोजना के लिए 1800 करोड़ रुपए हुए मंजूर, कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मनाई खुशियां

May

छकतला। मध्य प्रदेश सरकार के वन और पर्यावरण मंत्री और विधायक नागर सिंह चौहान के अथक प्रयास से जिले के आलीराजपुर, सोंडवा, जोबट, कट्ठीवाड़ा और चंद्रशेखर आजादनगर क्षेत्र को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से एक बड़ी सौगात दिलाने का काम किया गया है। मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव के द्वारा नर्मदा लिंक परियोजना के तहत 1800 करोड रुपए मंजूर किए गए हैं। 

इससे पूरे क्षेत्र में किसानों को पर्याप्त जल प्राप्त होने के साथ ही खेती में सुविधा मिलेगी प्रदेश सरकार के द्वारा दी गई इस सौगात से पूरे जिले में हर्ष का माहौल बन गया है।  उल्लेखनीय है वन और पर्यावरण मंत्री और इस क्षेत्र के विधायक नागर सिंह चौहान के द्वारा क्षेत्र वासियों से नर्मदा लिंक परियोजना के तहत वादा करते हुए इससे लाभ दिलवाने का भरोसा दिलाया गया था। मंत्री चौहान के द्वारा अपने वादे को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार से जिले के लिए एक बड़ी सौगात दिलवाई गई है जो की जिले वासियों के लिए बड़ी खुशी का पल है। 

रुपए मंजूर होने पर भाजपाइयों में उत्साह है। बस स्टैंड पर जनपदप उपाध्यक्ष विक्रम भयड़िया, जिला महामंत्री नरिंग मोरी, उषान गरासिया, गुलाब बाबा, दिलीप ठकराव, सुरेश सरपंच छकतला, पियुष वाणी, धर्मेंद्र राठौड़, राजेश कहार आदि पटाखे फोड़कर उत्साह जताया। साथ ही इसके लिए आभार भी माना।