ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला
छकतला क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को चली तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम की मार के कारण पिछले दो दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिसका सीधा असर अब बैंकिंग सेवाओं पर पड़ रहा है।
बिजली गुल होने के कारण छकतला स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में शुक्रवार को कामकाज पूरी तरह ठप रहा। शुक्रवार को बैंक खुले तो थे, लेकिन सिस्टम चालू न हो पाने के कारण उपभोक्ताओं को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा।
