छकतला। मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने जनजाति समाज की संस्कृति सभ्यता रीति रिवाज परंपरा को बचाए रखने वाले पटेल, तड़वी, पुजारा, भगत को जनजातीय देव लोक महोत्सव कार्यक्रम में 4 मार्च 2025 को भोपाल मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कर बुलाया। सभी उपस्थित ग्राम प्रधान, पटेल तड़वी, पुजारा, भगत का ह्रदय से पुष्प वर्षा कर सम्मान सत्कार किया। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में लागू पेसा नियम 2022 के अंतर्गत बनी प्रदेश की 11651 पेसा ग्राम सभाओं को 3 करोड़ 47 लाख की राशि प्रदान की करने की घोषणा की। जिसके तहत 3000 रूपये का चेक पेसा ग्रामसभा छकतला को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित छकतला के ग्राम पटेल मुकेश भाई चौहान को स्टेज पर बुलाकर चेक वितरित किया। इस घोषणा से पुरे प्रदेश के ग्राम सभा अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया जा रहा है।