घर में बंधे बकरे को तेंदुए ने शिकार बनाया, ग्रामीणों में दहशत

0

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला

कल रात बेशवानी में तेंदुआ ने एक घर में बंधे बकरे को अपना शिकार बनाया। लोगों ने आवाज़ सुनी और जाग गए। इसके बाद लोगों ने घर से निकलकर तेंदुए को भगाया। इसके अगले दिन आज दोपहर फिर चरने गई बकरी को अपना शिकार बनाया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग घर से निकलकर पहाड़ी पर बैठें वनकर्मियों का इंतजार करते रहे। अभी तक कोई नहीं पहुंचा है। कुछ दिन पहले बडदली गांव में तेंदुआ ने 2 वनकर्मियों को घायल किया था, वन विभाग द्वारा पिंजरा भी लगाया गया था, लेकिन अब भी तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से दूर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.