ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला
कलेक्टर नीतू माथुर ने शनिवार को जिले के ग्राम छकतला में निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के विकास को और अधिक गति देने के उद्देश्य से यह दौरा किया। कलेक्टर माथुर ने मौके पर समतलीकरण के कार्य का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।
