465.45 लाख की लागत से बनने वाले बैराज का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री द्वारा किया गया

0

खरडू बड़ी। मध्यप्रदेश सरकार लगातार गरीबो ओर किसानों के हित में काम करती नजर आ रही है। लगातार किसानों की समस्याओं को देखते हुए प्रदेश भर में अलग अलग जगह बैराज एवं डेम ओर तलाबों का निर्माण करवाया जा रहा है इसी कड़ी में पश्चिम मध्यप्रदेश में भी महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया के सतत प्रयास से झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक के गांव खरडू छोटी ग्राम पंचायत झकेला में किसानों की पानी की समस्या को देखते हुए जल संसाधन विकास द्वारा गांव 465.45लाख की लागत से बनने वाले बैराज का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्र की विधायिका सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा किया गया। बैराज के बनने से करीबन इसके अंदर आने वाले चार गांव खरडू छोटी, खरडू बड़ी,धांधलपुरा, उमरिया जैसे गांव इससे लाभन्वित होंगे इसी के साथ ही इन गांवों के करीबन 380 किसानों को इस बैराज का लाभ मिल पाएगा। जल संसाधन विभाग द्वारा बताया गया कि यह बैराज 120 मीटर लम्बा बनेगा इसमें करीबन 280 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता रहेगी।

*लगातार हमारी सरकार किसानों एवं गरीबो के लिए कार्य कर रही है – कैबिनेट मंत्री*

कैबिनट मंत्री निर्मला भूरिया द्वारा भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहाँ की हमारी सरकार लगातार गरीब एवं किसानों के लिए काम करती है सड़क, बिजली,पानी आदि समस्याओं के लिए हमेशा हमारी सरकार तट पर रहती है और गांव गांव फलियों फलियों को जोड़ने का भी कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हमने यहाँ पर बैराज का भूमिपूजन किया है जिससे यहाँ के किसानों को लाभ मिलेगा।

*बैराज बनने से रास्ता बंद होने को लेकर दिया आवेदन*

बैराज जिस जगह बन रहा है वहाँ पर करीब 8 से 10 घर है वहाँ पर आने जाने और बच्चों को स्कूल आने जाने को लेकर एक सड़क या छोटी पुलिया को लेकर गांव के शंकर डामोर, अर्जुन राठौड़, जुवान, बाला आदि ने आवेदन दिया गया।जिस पर भी मैडम द्वारा ध्यान देना का आश्वासन दिया है।

*जल संसाधन विभाग के इंजीनियर पाटीदार* ने बताया कि यह जो बैराज बनेगा जिससे करीबन 380 किसानों को लाभ मिलेगा वहीँ करीबन चार गांव लाभन्वित होंगे।

इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, सरपंच सविता पति अमनसिंग मेडा, एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री वालसिंग मसानिया, पारा मंडल अध्यक्ष राजेश पारगी, मंडल उपाध्यक्ष प्रेमसिंग डामोर, छितु सिंह मेडा, ओकर डामोर, दिलीप डावर, युवा नेता कापसिंग भूरिया, खरडू सरपंच रमेश डामोर, आप जिला उपाध्यक्ष मुनसिंग अजनार,जल संसाधन विभाग के एसडीओ आदित्य ,इंजीनियर पाटीदार एवं समस्त ग्रामीणजन एवं कोटवार भुसर मखोडिया, कालूसिंग डामोर आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.