स्ट्रीट लाइट की केबल नीचे लटकने से वाहन चालक परेशान, ठेकेदार नहीं दे रहे ध्यान

0

खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी में स्ट्रीट लाइट का काम चल रहा है जिसकी केबल ठेकेदार द्वारा डाल दी गई है लेकिन गांव के चामुंडा माता मंदिर के पास में स्ट्रीट लाइट की जो केबल है वह बहुत नीचे लटक रही है जिससे अन्दर आने जाने वाले बड़े वाहनों को टच हो रही है जिससे की कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है क्योंकि यह जो केबल है वो दूसरे लाइट के खम्बो से आ रही है कभी रात बे रात कोई वाहन आता है और केबल खिचाती है तो लाइट फ़ाल्ड या अन्य कोई दुर्घटना हो सकती है जिस ओर ठेकेदार को ध्यान देना चाहिए।हमारे द्वारा भी ठेकेदार 5 फरवरी को इसके बारे अवगत करवाया गया लेकिन फिर भी ठेकेदार अपनी मर्जी चला रहा है।जिससे कि ठेकेदार की मनमानी से वाहन चालक परेशान हो रहे है रात बे रात कपास के वाहन या अन्य बड़े वाहन ट्रेक्टर से यह केबल टच हो रही है। ठेकेदार द्वारा माता जी मंदिर के पास पोल रख दिया है लेकिन उसे खड़ा नहीं कर पा रहे है।तो क्या जब कोई दुर्घटना होगी जब ही ठेकेदार द्वारा पोल खड़ा कर केबल को ऊंचा किया जाएगा।

हमारे द्वारा ठेकेदार कमल से 5 फरवरी को बात की तो उन्होंने बताया कि हमने पोल वहाँ रख दिया है। केबल के वहा हमको गड्डा करना बाकी वो करके हम पोल खड़ा कर केबल को ऊंचा कर देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.