सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया

0

खरडू बड़ी। संचालनालय आयुष विभाग, भोपाल (म.प्र.) के आदेशानुसार तथा राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत कलेक्टर नेहा मीना, जिला झाबुआ के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. के. एस. बारिया, झाबुआ के मार्गदर्शन में दिनांक 27/02/2026 को आयुष विभाग द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय, भोपाल के अंतर्गत वरिष्ठजनों हेतु “Program for Kinetic Mental Improvement” थीम पर आधारित निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में किया गया।

शिविर का शुभारंभ गांव के सरपंच रमेश डामोर द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के वातरोग, आमवात, संधिवात, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अनिद्रा, तनाव, उदररोग, दौर्बल्य, श्वास, कास, ज्वर एवं नेत्र रोग आदि की जांच कर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति द्वारा उपचार एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।इसके साथ ही रोगियों की ब्लड प्रेशर (BP), शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच तथा मोतियाबिंद स्क्रीनिंग भी की गई।

शिविर में उपस्थित कुल 137 वरिष्ठजनों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष आधारित दिनचर्या, व्यक्तिगत स्वच्छता, सामाजिक जुड़ाव, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार तथा क्षमता अनुसार नियमित योग एवं प्राणायाम करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही वरिष्ठजनों को निःशुल्क च्यवनप्राश एवं सुपुष्टि योग का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर डॉ. पार्वती रावत, डॉ. प्रीतम चंगोड, डॉ. शरद आथिया, डॉ. दीपेश टेलर, डॉ. तमन्ना पठान,मुकेश शाक्य (नेत्र सहायक), नवल सिंह बामनिया, पंकज डामोर, प्रेमलता मकवाना,आशा कार्यकर्ता धन्नी कोटवार कालू डामोर आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.