वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा

0

खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में एक सप्ताह से गांव में साफ सफाई नहीं हो रही है क्योकि यहां के सफाई कर्मी उषा पति कैलाश बसोड़ अपना वेतन बढ़ाने को लेकर हड़ताल पर है उषा पति कैलाश का कहना है कि हमे वर्तमान में तीन हजार वेतन दिया जाता है । बढ़ती महंगाई को देखते हुए हमारे घर का खर्च नहीं हो पाता है जिसको लेकर हमारे द्वारा ग्राम पंचायत में लिखित आवेदन भी दिया गया है।उषा का कहना है कि हमारा वेतन तीन हजार से बढ़ाना चाहिए जिसके बाद हम गांव की साफ सफाई पुनः चालू कर सके और इसी के साथ ही हमको ग्राम पंचायत द्वारा एक इलेक्ट्रॉनिक कचरा वाहन दिया गया था जोकि पूरी तरह खराब हो चुका है काफी समय से उसे भी ग्राम पंचायत द्वारा ठीक नहीं करवाया गया उसे भज ठीक करवाकर दिया जाए। ताकि हम कचरा वाहन में डालकर गांव से दूर डालकर आये।

 ग्राम पंचायत ने कचरा वाहन खराब हो जाने से सफाई कर्मी को हाथ गाड़ी कचरा डालने के लिए दी थी जिसमे कचरा भरकर पंचायत के पास बने नाले में कचरा डाला जाता है जिससे आस पास के पंचाल फलिये के रहवासीयो को मच्छरों के साथ साथ बीमारी का भी डर रहता है और पंचाल फलिये के मदन पांचाल, ललित पंचाल, रविन्द्र डामोर, ईश्वर, कूका ,तरुण आदि का कहना है कि सफाईकर्मी गांव का कचरा एकत्रित करके नाले में डाल कर जलाते है तो उसका धुंआ हमारे घरों में पहुँचता है जिसकी शिकायत भी हमने ग्राम पंचायत में की ओर 181 पर भी शिकायत की थी जिसके बाद ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा हमको कहाँ गया था कि जो आपने शिकायत की है उसे हटवा दो हम नाले में से कचरा उठवा देंगे।जिसके बाद भी अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।

दुकानदारों को कचरे से हो रही परेशानी

दुकानदारो का कहना है कि गांव में एक सप्ताह हो गए और गांव के जगह जगह पर कचरा पड़ा होने से हमको परेशानी हो रही है क्योंकि जब हवा चलती है या कोई वाहन निकलता है तो वो सारा कचरा हमारी दुकानों में घुसता है। हमको रोजाना कचरे को एकत्रित करके जलाना पड़ता है । जिससे मच्छरों के भी कहर बढ़ने का डर रहता है।गांव में भी जगह जगह कचरे पड़े है।जिस ओर ग्राम पंचायत को ध्यान देना चाहिए। कल दशा माता थी जहां पीपल के पेड़ के आस पास भी कचरा पड़ा हुआ है।

ग्राम पंचायत सचिव का कहना है कि हमारे द्वारा इनको पहले दो हजार दिए जाते थे उसको बढ़ाकर 3500 किये गए है। इसके बाद इनकी जो मांगे है वो हम ग्राम सभा मे उठाएंगे ओर इनका जो भी निराकरण होगा उसको हमारे द्वारा करेंगे और जो नाले में कचरा डालने की बात है उसे हम वहाँ से उठवा देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.