खरडू बड़ी। झाबुआ जिले में लगातार बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर अलग अलग जगह कैम्प लगाए जा रहे है बेटियों को सर्वाकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से मुक्त रखने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्रों पर कैम्प लगाकर वेक्सिनेशन किया जा रहा है।

लेकिन झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी के उपस्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे चल रहा है यहाँ पर मंगलवार 7 अप्रेल को वेक्सिनेशन था उस दिन यहाँ का उपस्वास्थ्य केंद्र खुला था लेकिन उसके बाद यहाँ के उपस्वास्थ्य केंद्र पर साफ सफाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ वेक्सिनेशन का जो कचरा था वो भी जमीन पर पड़ा मिला।जब हमारे द्वारा गुरुवार 9 अप्रैल को HPV टीकाकरण के दिन केंद्र पर पहुँचे तो वहाँ पर यह कचरा देखने मिला। यहाँ सवाल खड़ा होता है कि क्या कोई जिम्मेदार अधिकारी यहाँ पर नहीं है क्या ग्रामीण क्षेत्रों के उपस्वास्थ्य केंद्र पर किसी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण नही किया जाता है या सिर्फ खाना पूर्ति के नाम पर जाकर आ जाते है अधिकारी?
