खरडू बड़ी। 13 मार्च 2026 को दशा माता का व्रत रखा गया। यह व्रत हर साल चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को रखा जाता है। इस दिन दशा माता की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से होती है। साथ ही इस दिन व्रत रखने का विधान हैं।
मान्यता है कि सुहागिन महिलाएं यह व्रत अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से घर की दशा सुधरती है और दरिद्रता दूर होती है। साथ ही इस दिन सूत (डोरे)का खास महत्व होता है। महिलाएं डोरे से पीपल के पेड़ की पूजा करती है। साथ ही साधक गले में धारण करते हैं। मान्यता है कि इसे धारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। महिलाएं सुबह 8 बजे से पीपल के पेड़ की पूजा अर्चना करना शुरू कर देती है।
