कल मनाया जाएगा शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व

0

खरडू बड़ी। प्रदेश भर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है झाबुआ जिले में भी रविवार 15 फरवरी को धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है लेकिन झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में महाशिवरात्रि के एक दिन बाद शिव मंदिर जिसको जोगन माता मंदिर कहा जाता है वहाँ सोमवार 16 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है।

जिसकी तैयारी जोरों शोरो पर है समस्त श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों द्वारा इस पर्व को मानने को उत्साहित है कहाँ जाता है कि यहाँ पर गांव के जो भग्त जो रहते है वो लोग एक माह का अखण्ड उपवास रखते है और रोजाना शाम को मंदिर पर फरियाली बनाकर रात तक भजन कीर्तन करते है और शिव पार्वती की पूजा अर्चना करते है और महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दिन पूरी रात जागरण करने के बाद प्रातः हवन यज्ञ एवं पूजा अर्चना के बाद उपवास खोलते है जिसके बाद एक दिन बाद गांव की शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है जिसमे बड़ी धूमधाम के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली जाती है जो कि दशा माता मंदिर से कलश भरकर शिव मंदिर पर पहुँचकर भगवान भोले को जल अभिषेक करते है जिसके बाद यहाँ पर संतो के प्रवचन होते है फिर गांव वालों को महाप्रसादी के रूप में भोजन प्रसादी करवाते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.