आदिवासी अंचल में 24 फरवरी से शुरू होंगे भगोरिया हाट

0

खरडू बड़ी। होली के पहले भगोरिया हाट और मेले की धूम मची रहती है। इस वर्ष इसकी शुरुआत 24 फरवरी से होगी भगोरिया में काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पहुंचते हैं जो मांदल की थाप पर नृत्य करते और अपने परंपरागत भगोरिया त्यौहार को मानते हैं।

झाबुआ जिले के आदिवासी क्षेत्र में अलग-अलग दिन पूरे सप्ताह भगोरिया की धूम मची रहेगी। 24 फरवरी 1 से मार्च तक भगोरिया मेला अलग-अलग स्थान पर भराएगा। जिसकी शुरुआत 24 फरवरी मंगलवार को झाबुआ जिले के खरडू बड़ी गांव से शुरुआत हो रही है।

झूले चकरी वालों को ग्राम पंचायत से परमिशन लेना होगी

शासन प्रशासन निर्देश अनुसार भगोरिया मेले में झूले चकरी वालों को शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत से झूले चकरिया वालो को लेटर लेना होगा तभी जाकर उन्हें मेले में जगह मिल पाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.