मन की बात कार्यक्रम का सफल आयोजन : खट्टाली मंडल में पहली बार शत प्रतिशत बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की

0

विजय मालवी, बड़ी खट्टाली

भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार अलीराजपुर जिले के सभी मंडलों में मन की बात कार्यक्रम के श्रवण एवं प्रसारण हेतु मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई थी। इसी क्रम में खट्टाली मंडल में प्रभारी गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को मंडल के सभी 33 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस मासिक संवाद कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, तथा वरिष्ठजनों ने एकजुट होकर सुना और देखा। कार्यक्रम की तस्वीरें और रिपोर्ट संगठन ऐप पर अपलोड की गई हैं। इस आयोजन से जनभागीदारी को नया बल मिला और कार्यकर्ताओं में नवीन उत्साह एवं प्रेरणा का संचार हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रत्येक बूथ पर मन की बात के सीधे प्रसारण से हुई, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने योग, तीर्थयात्रा, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, स्वयं सहायता समूहों की सफलता, सिंदूर वन, और एक पेड़ मां के नाम जैसे जनसरोकार विषयों पर प्रेरणादायक संवाद किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 123वां एपिसोड प्रसारित हुआ। जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और आमजनों में विशेष उत्साह देखा गया।

खट्टाली मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल ने बताया कि एक दिन पूर्व ही मंडल प्रभारी गोविंदा गुप्ता ने खट्टाली आ कर बैठक की, जिसमे मंडल अध्यक्ष बघेल सहित महामंत्री ललित राठौड़, लाल सिंह, मदन लड्डा मुकेश राठौड़ , विजय मालवी आदि उपस्थित हुए। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नई रणनीति बताई। 

बूथ अध्यक्षों के साथ मंडल कार्यकारिणी के एक एक पदाधिकारियों को एक एक बूथ की जिम्मेदारी दी गई। वही मुख्य पदाधिकारियों को 5- 6 बूथ की मोनिटरिंग सौंपी गई। मंडल प्रभारी की इस रणनीति का परिणाम आज देखने को मिला और खट्टाली मंडल के सभी 33 बूथों से मन की बात का कार्यक्रम सफलतापूर्व हुआ। साथ ही संगठन एप पर भी 100% रिपोर्टिंग प्राप्त हुई है। मंडल प्रभारी गोविंदा गुप्ता ने भी खट्टाली में ही कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को सुना। मंडल प्रभारी गुप्ता एवं अध्यक्ष बघेल ने सभी कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने आयोजन को ऐतिहासिक बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.