विजय मालवी, बड़ी खट्टाली
जयकारों के साथ जिले के बड़ी खट्टाली से 20 श्रद्धालुओं का एक पैदल जत्था भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं में आस्था का गजब उत्साह देखने को मिला। चारभुजा नाथ के जयकारों के बीच यह जत्था पदयात्रा के लिए निकला। यह जत्था लगभग 450 किमी की पदयात्रा करेगा। जिसे 16 से 17 दिनों में पूरा किया जाएगा। यात्रा मार्ग में यह जत्था भाभरा, दाहोद (गुजरात), बांसवाड़ा (राजस्थान) और उदयपुर (राजस्थान) से गुजरते हुए गढ़बोर (राजस्थान) स्थित प्रसिद्ध चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचेगा।
