खाद्य एवं औषधि निरीक्षक ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की, गुणवत्ता वाली खाद्य सामाग्री विक्रय के निर्देश दिए

0

विजय मालवी, बड़ी खट्टाली

जिला कलेक्टर नीतू माथूर के निर्देश पर एवं जिला खाद्य एवं औषधि अधिकारी संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश गाडरिया द्वारा आज मंगलवार दोपहर पश्चात ग्राम के अनेक व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गाडरिया द्वारा किराना व्यापारी सब्जी व्यापारी एवं कोल्ड्रिंक्स की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान आपने व्यापारियों को शासन के निर्देश अनुसार व्यवसाय करने एवं गुणवत्ता वाली खाद्य सामाग्री विक्रय करने के निर्देश दिए आपने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सहन नहीं की जावेगी।

दुकान का लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से बनवाएं

खाद्य औषधी अधिकारी ने व्यापारियों को निर्देश दिए कि अपने लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से अपने प्रतिष्ठान पर लगा कर रखे जो कि दुकान मै घुसते ही दिखना चाहिए खाद्य अधिकारी द्वारा विभिन्न सामग्रियों का अवलोकन किया एवं जांच हेतु प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए जो जांच हेतु खाद्य लेबोरेट्री शाखा मै भेजे जावेंगे खाद्य अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश है कि शुद्ध खाद्य सामाग्री का ही विक्रय करे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.