कैबिनेट मंत्री चौहान के प्रयासो से 12 बैराजो को मिली 49 करोड 38 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति

0

आलीराजपुर। कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासो से आलीराजपुर जिले में ग्रामीण क्षैत्रो में सिंचाई के रकबे को बढ़ाने एवं ग्रामीणों को उनके खेतो में फसलों को पर्याप्त पानी की उपलब्धता के उद्देश्य से 12 बैराज-तालाबो की सौगात मिली, जिसके कार्य जल्द ही प्रारंभ होने वाले है। इन बेराज-तालाबो के निर्माण कार्य को लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृती प्रदान कर दी है।

विधायक प्रतिनिधी गोविन्दा गुप्ता ने बताया की गत वर्ष लोक निर्माण विभाग के मंत्री तुलसी सिलावट के आलीराजपुर प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा उन्हे से मांगपत्र सौपा था, जिसपर कार्यक्रम के दौरान तत्काल श्री सिलावट द्वारा घोषणा कर मांग पुरी करने की बात कही थी। जिसकी विभागीय प्रकिया पुर्ण करते हुए लोक निर्माण विभाग भोपाल द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। ये 12 बैराजो-तालाबो से 2751 हेक्टर क्षैत्र में सिंचाई की क्षमता बडेगी। इस सौगात से क्षैत्र के जनप्रतिनिधीयो, ग्रामीणो ने मुख्यमंत्री मोहन यादव, विभागीय मंत्री तुलसी सिलावट सहित कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। 

अनुबंध प्रकिया प्रकियाधीन- कुल 9 बैराज- 3243.06 लाख

  1. सोण्डवा के ग्राम बडी वेगलगाॅव में – वेगलगाॅव बैराज लागत 311.82 लाख- बडी वेगलगाॅव, छोटी वेगलगाॅव राक्सला क्षैत्र के ग्राम होंगे लांभावित

  2. कट्ठीवाडा के ग्राम अकलवा में – हिरण बैराज न. 2, लागत 344.68 लाख- बकलवा, रातड क्षैत्र के ग्राम होंगे लांभावित

  3. आलीराजपुर के ग्राम मौरासा में – हथनी बैराज न. 2 लागत 471.03 लाख- मोरासा, फाटा क्षैत्र के ग्राम होंगे लांभावित

  4. कट्ठीवाडा के ग्राम आगलगोटा के बिजोरिया में – सुक्ता बैराज लागत 362.92 लाख- बिजोरिया, गुडा क्षैत्र के ग्राम होंगे लांभावित

  5. कट्ठीवाडा के ग्राम मोरियागाव में – मोरियागाव बैराज लागत 326.32 लाख- मोरियागाव क्षैत्र के ग्राम होंगे लांभावित

  6. आलीराजपुर के ग्राम सुखी बावडी में – सुखी बावडी तालाब लागत 483.47 लाख- सुखी बावडी, बोरकुआ, पुजारा की चैकी क्षैत्र के ग्राम होंगे लांभावित

  7. सोण्डवा के ग्राम अचपई में – अचपई तालाब लागत 387.32 लाख- अचपई, बडी बनखड क्षैत्र के ग्राम होंगे लांभावित

  8. जोबट के रणजीतगड के ग्राम भयडिया में – रणजीत तालाब- लागत 253.44 लाख रणजीतगड के ग्राम होंगे लांभावित

  9. जोबट के बडगाव में – बडगाव तालाब- लागत 302.06 लाख बडगाव के ग्राम होंगे लांभावित

निविदा प्रकिया प्रकियाधीन- कुल 3 बैराज- 1695.20 लाख

  1. सोण्डवा में ग्राम टेमला में – टेमला बैराज लागत 1010.53 लाख- टेमला, बोडगांव, सोण्डवा क्षैत्र के ग्राम होंगे लांभावित

  2. जोबट के ग्राम कंधा में – कंधा बैराज लागत 346.94 लाख- कंधा, चमारवेगडा क्षैत्र के ग्राम होंगे लांभावित

  3. आजाद नगर के ग्राम मेंधा में – मंेधा बैराज लागत 337.73 लाख- मेंधा, बिलझर, बडी करेटी क्षैत्र के ग्राम होंगे लाभांवित

Leave A Reply

Your email address will not be published.