कुएं में मिला छात्र का शव, पुलिस ने कुएं में से शव निकालकर पीएम के लिए भेजा

आलीराजपुर डेस्क। सोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम खुंदर में एक छात्र का शव कुएं में मिला। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सोरवा टीआई दिलीप चंदेल ने बताया गुरुवार को ही परिजन उसे आश्रम में छोड़कर गए थे। इसके बाद वह लापता हो गया था। होस्टल वालों ने भी उसकी तलाश की लेकिन नहीं मिला। शुक्रवार को उसका शव कुएं में मिला। छात्र खंडाला गांव का रहने वाला है। चंदेल ने बताया उसके पिता 302 के एक मामले में जेल में बंद है। शव को कुएं से निकालकर पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Comments are closed.