अलीराजपुर। कलेक्टर शेखर वर्मा ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के अंतर्गत उदयगढ जनपद पंचायत क्षेत्र के टेमाची ग्राम पंचायत, चंद्र शेखर आजाद नगर के जनपद पंचायत क्षेत्र के गेरूघाटी ग्राम पंचायत व जोबट जनपद पंचायत क्षेत्र के किला जाबेट ग्राम पंचायत का आकस्मिक निरीक्षण किया।
रोजगार सहायक-सरपंच को दिए निर्देश
इस दौरान ग्राम पंचायतो के सचिवो को निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन,विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन के वितरण का कार्य शीघ्र ही पूर्ण करवा लिया जाए। हितग्राहियों को सूचना दी जाए कि शासन द्वारा पेंशन की राशि संबंधितो के खातों में जमा करवा दी गई है व किसी कारणवंश कोई हितग्राही पेंशन से वचित रह गया है तो उसकी सूचना जिला मुख्यालय पर दी तत्काल दी जाए ताकि शासन द्वारा दी जा रही पेंशन सें हितग्राही वचित न रहे। जिन कृषकों को पहले उड़द फसल की राहत राशि प्राप्त नही हुई थी उन्हे भी सूचना दी जाए कि उडद फसल की राहत राशि कृषक अपने खातों से प्राप्त कर सकते है।उन्होने समस्त सचिवों को निर्देश दिए कि 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त आवंटित राशि का उपयोग पशुओं के पीने के पानी की व्यवस्था और पेयजल समस्या के निराकरण करने में किया जाए। ग्राम पंचायतों के सरपंच,सचिव व रोजगार सहायक को कडे शब्दों मे कहा है कि वित्त वर्ष 14-15 में कपिलधारा योजना के अंतर्गतं स्वीकृत कूपों का निर्माण कार्य 31 मई तक आवश्यक रूप से पूर्ण कराए जाए। इस योजना के अंतर्गत जिन कूपों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उन कूपों को शीघ्र सीसी जारी कर दी जाए। उन्होंने गौवंश के बीमा करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर वर्मा ने ग्रामीणों के समक्ष सुझाव रखा कि क्यों ना शासकीय छात्रवास में क्रय किए जाने वाले सामग्री का क्रय पालक शिक्षा संघ के द्वारा कि जाए। इस सुझाव पर समस्त ग्रामीणोंने सहमति देते हुए कहा कि इस प्रकार से सामग्री के क्रय करनें से शासकीय छात्रावासों के लिए गुणवत्तापूर्ण सामग्री का क्रय कि जा सकता है।
Trending
- पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- क्या 3.90 करोड़ की लागत से बना स्कूल भवन में संचालित होगा नवीन सत्र?
- अनुशासन और शिक्षा जीवन का आधार है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है : तहसीलदार बघेल
- तेज रफ्तार कार घर में घुसी, एक युवक घायल
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल
Prev Post