कराते प्रतियोगिता में कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने 10 गोल्ड व 10 सिल्वर मैडल जीत कर किया विद्यालय का नाम रोशन

0

पीयुष चन्देल @अलीराजपुर

बालिकाओं में आत्म-बल और आत्म-सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला कराते एसोसिएशन अलीराजपुर द्वारा स्थानीय फतेह क्लब मैदान के हाल में कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (कन्या शिक्षा परिसर) की छात्राओं ने 10 गोल्ड एवं 10 सिल्वर मैडल जीतकर आत्म-सुरक्षा का परिचय देते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में कराते एसोसिएशन के राज्य प्रमुख राजेंद्र सिंह तोमर, जिला खेल अधिकारी संतरा निनामा, कराते प्रशिक्षक प्रदीप कनाडे, प्राचार्य अंजू सिसौदिया एवं उपस्थित विद्यालय स्टाफ ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय हैं, की कोरोना काल के पूर्व भी विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्राचार्य अंजू सिसौदिया के मार्गदर्शन में कई उपलब्धियां हासिल की थी। साहित्यिक, सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों में अग्रणी रहकर विद्यालय ने सम्पूर्ण जिले में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। इससे प्रभावित हो कर अलीराजपुर के माहेश्वरी समाज के महिला मंडल द्वारा नारी की करूणा ही अंतर्जगत का उच्चतम विकास है, जिसके बल पर समस्त सदाचार ठहरे हुए हैं। इस विचारधारा को सार्थक सिद्ध करते हुए 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (क.शि.प.) में अध्ययनरत छात्राओं हेतु सेनेटरी नैपकिन मशीन प्रदान की गयी। विद्यालय प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने मंडल का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.