अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- कलेक्टर शेखर वर्मा ने निर्देश दिए कि सिकल सेल एनीमिया रोग के प्रंबधन हेतु जिले के आदिवासी विभाग द्वारा संचालित शासकीय छात्रावासों/आश्रमों में 100 प्रतिशत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रत्येक विद्यार्थी का स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाकर उनके माता पिता को उपलब्ध कराया जाए। ताकि सिकल सेल एनीमिया रोग पीड़ित व्यक्ति का विवाह दूसरे सिकल सेल एनीमिया रोग से पीड़ित व्यक्ति से न हो जाए। जिसमें विशेष रूप से सिकल सेल एनीमिया रोग से पीड़ित होने की स्थिति अंकित की जाए। सिकल सेल एनीमिया एक वंशानुगत रोग है। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए गए है। साथ ही सतत् माॅनिटरिंग करने का भी कहा है। स्वास्थ्य अमला किन छात्रावासों और आंगनवाड़ी में हैल्थ कार्ड के लिए गया उसकी सूची उपलब्ध कराए।
Trending
- पं. कमल किशोर नागर के पोते गोविंद नागर के प्रथम आगमन पर ग्रामीणों ने स्वागत किया
- जल जीवन मिशन की कार्यशाला में जल प्रदाय योजना पर चर्चा की
- महिला को अश्लील वीडियो भेजने वाले ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR
- बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार एंबुलेंस घर में घुसी
- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय के दो छात्रों का आईआईएससी बेंगलुरु के भ्रमण हेतु चयन
- चारभुजाजी की 32वीं पदयात्रा का छकतला में भव्य स्वागत, आज आलीराजपुर से रवाना होंगे
- आलीराजपुर जिले को मिली 8 नई डायल 112 गाड़ियां
- पागल कुत्ते ने तीन वर्षीय बच्ची को काटा, ग्रामीणों में भय
- साध्वीश्री निखिलशीलाजी के सान्निध्य में आठ दिवसीय पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व 20 अगस्त बुधवार से होगा प्रारंभ
- सड़क किनारे हुआ गहरा गड्ढा, दुर्घटना का भय