इरिगेशन विभाग की घोर लापरवाही: नेत्रहीन बच्चों के स्कूल के पीछे छोड़े जर्जर वाहन, बड़े हादसे का डर

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

एरीकेशन विभाग की लापरवाही के चलते विभाग के बरसों पुराने रोलर और एक जर्जर ट्रक सड़क पर ही खड़े छोड़ दिए गए हैं। ये वाहन नेत्रहीन बच्चों के स्कूल के ठीक पीछे रखे हुए हैं, जहां से बच्चे रोज आना-जाना करते हैं। ऐसे में बच्चों के टकराने या किसी गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई है।

वाहन लंबे समय से इसी जर्जर हालत में पड़े हैं, लेकिन विभाग ने इन्हें हटाने या सुरक्षित करने की कोई पहल नहीं की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है मानो विभाग अपने ही संसाधनों को भूल चुका है। कार्यालय के अलीराजपुर स्थानांतरित होने के बाद भी न तो कोई स्पष्ट जवाब दिया जा रहा है और न ही यह बताया जा रहा है कि ये वाहन यहां क्यों रखे हैं।

हैरानी की बात यह भी है कि यह स्थान चंद्रशेखर आजाद नगर थाना के बिल्कुल पास है, इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। जनसुरक्षा को देखते हुए विभाग से तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.