आलीराजपुर। कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासों से आलीराजपुर जिले में 26 शासकीय स्कूलों के नए भवनों के लिए 4 करोड़ 23 लाख 11 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं। कैबिनेट मंत्री श्री चौहान के प्रयासों से लिए गया यह निर्णय नई विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है।
विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा पत्र प्रेषित करते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान को अवगत करवाया कि आपके पत्रों के अनुसार जिले के भवन विहीन प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के लिए नए भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत की गई है। आलीराजपुर जिले के कुल 26 विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए लगभग 423.11 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। इनमें विभिन्न ग्रामों के प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल भवन शामिल हैं, जहां लंबे समय से भवन की कमी महसूस की जा रही थी।
