आलीराजपुर जिले की बेटी ने रचा कीर्तिमान, ग्राम देलवानी के शिक्षक की बेटी बनी डॉक्टर

0

आलीराजपुर । ग्राम पंचायत देलवानी, जिला अलीराजपुर के लिए गर्व का क्षण आया है। गांव के वर्तमान शिक्षक मुकामसिंह डावर के परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक साथ कई उपलब्धियां हासिल की हैं। 

मुकामसिंह डावर की सुपुत्री डॉ. कुमारी बिना डावर ने हाल ही में अपना एमबीबीएस का कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। वर्तमान में वे उच्च चिकित्सा अध्ययन कर रही हैं। डॉक्टर बिना डावर के एमबीबीएस पूर्ण होने पर पूरे ग्राम में हर्ष का माहौल है। 

शिक्षा के प्रति समर्पित इस परिवार की उपलब्धियां यहीं नहीं रुकतीं। हाल ही में ESB द्वारा आयोजित ESB  के द्वारा जारी रिजल्ट मै  वर्ग-3 में श्री मुकामसिंह डावर के सुपुत्र दीपक डावर का चयन हुआ है।  वहीं उनके सबसे छोटे पुत्र जितेंद्र डावर ने वर्ष 2023 में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देलवानी से कक्षा 12वीं में विद्यालय स्तर पर टॉपर कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया था। उन्हें विद्यालय द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है। 

इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत देलवानी के सरपंच श्री अभय सिंह चौहान ने डॉ. बिना डावर के परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। सरपंच ने बताया कि डॉ. बिना डावर के निज निवास आगमन पर समस्त ग्रामवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।  सरपंच प्रतिनिधि सुरेश अभय चौहान ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का प्रयास कर रहा ओर उसका परिणाम भी मिल रहा है गांव की शिक्षा की बेहतर बनाना है लक्ष है। डावर परिवार की इस सामूहिक सफलता से न केवल देलवानी बल्कि पूरा अलीराजपुर जिला गौरवान्वित हुआ है। यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.